फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकिहकिहकि

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र---
विज्ञापन


कर्ज के बोझ तले दबे दो किसानों ने की आत्महत्या
- जिला प्रशासन का दावा, जांच के बाद मृतकों के परिजनों को दी जाएगी तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
सूबे में कर्जदार किसानों के आत्महत्या करने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बैंक से लिया कर्ज न भर पाने वाले जिले के दो और किसानों ने आत्महत्या कर ली। पहली घटना गांव कोट सिवया की है। जबकि दूसरी घटना खडूर साहिब के गांव आलोवाल में हुई। दोनों ही मामलों से जुड़े मृतकों के परिजनों ने बताया कि कर्ज न भर पाने को लेकर वह तनाव में थे। आखिरकार उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल कर जीवनलीला समाप्त कर ली।
गांव कोट सिवया के किसान जोगिन्दर सिंह और खडूर साहिब के आलोवाल गांव निवासी किसान दलबीर सिंह ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। जोगिन्दर सिंह के भाई नरिंदर सिंह और पत्नी परमजीत कौर ने बताया के जोगिन्दर के सिर पर करीब सात लाख रुपये का कर्जा था। रोजाना की तरह पूरा परिवार रात को भोजन के बाद सो गया, लेकिन सुबह जोगिन्दर जब उठा नहीं तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने देख तो जोगिन्दर की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर खडूर साहिब के गांव आलोवाल में भी किसान दलबीर सिंह ने भी बैंक से करीब 12 लाख का कर्ज लिया था। दलबीर सिंह के भाई कश्मीर सिंह और बेटी संदीप कौर के मुताबिक मृतक कर्ज न भर पाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर इंजीनियर डीपीएस खरबंदा ने बताया कि जिले में जिन 2 किसानों ने आत्महत्या की है, उनके बारे में जांच करने के उपरांत परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें