फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी के लिए बजट में करेंगे फंड का प्रावधान ऱ् मनप्रीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज माफी के लिए बजट में करेंगे फंड का प्रावधान : मनप्रीत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब का बजट पेश करने की तैयारी में जुटे वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने साफ किया है कि राज्य सरकार किसानों से कर्ज माफी के किए वादे को पूरा करने को वचनबद्ध है। आगामी बजट में इसे लेकर एक विशेष फंड की व्यवस्था कर दी जाएगी।
सोमवार को पंजाब सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज माफी के लिए इन दिनों किसानों के कर्ज का आंकलन कर रही है, जिसे अंतिम रूप मिलते ही किसानों को अपने कर्ज से छुटकारा मिला जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट में ही एकमुश्त रकम की व्यवस्था कर दी जाएगी, ताकि सरकार का फैसला आते ही कर्ज माफी का काम आसानी से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय हालत अच्छी नहीं है और केंद्र से बड़ी मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में राज्य सरकार अपने संसाधनों से धन जुटाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार अपने खर्चों में कटौती कर सकती है। मनप्रीत बादल ने कहा कि बजट हर वर्ग के लिए लाभदायक साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें