फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो भी लड़ेगी किसानों की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो भी लड़ेगी किसानों की लड़ाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो भी हरियाणा में किसानों के समर्थन में आंदोलन करेगी। इसके साथ-साथ आमजन की समस्याओं को लेकर भी सरकार के समक्ष इनेलो आवाज बुलंद करेगी। इसकी रणनीति तैयार करने के लिए 14 जून को इनेलो ने चंडीगढ़ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, मज़दूर, किसान की शोषक पार्टी है जो गरीबों का शोषण करके उद्योगपतियों के घर भर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मीटिंग में किसानों की समस्याओं जैसे खाद, बिजली, पानी और स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने पर मंथन किया जाएगा। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में किसानों की गोली मार कर हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है लेकिन इनेलो आमजन के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें