पंचकूला। पंचकूला में शनिवार को दो केंद्रों पर कोविशिल्ड की पहली डोज लगाई गई। इन दोनों ही सेंटरों में लक्ष्य 200 का निर्धारित किया गया था। यह लक्ष्य शनिवार को पूरा कर लिया गया।
पंचकूला में अब तक 8885 लोगों को कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। रोग प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मीनू सासन ने कहा कि कोविशिल्ड वैक्सीन लगाने के लक्ष्य के नजदीक टीम पहुंच रही है।
कोविशिल्ड के वैक्सीनेशन के लिए 7006 हेल्थ वर्करों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से अब तक सिर्फ 4207 को ही कोरोना की पहली डोज लगाई जा सकी है। वहीं, पहली डोज लगवाने वाली फ्रंटलाइन वर्कर 4678 हैं।