फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 200 खिलाड़ियों ने दिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलो इंडिया स्टेट एक्सीलेंस सेंटर में शनिवार को एथलेटिक्स, बैडमिंटन और बॉक्सिंग का ट्रायल हुआ। इस दौरान हरियाणा के विभिन्न जिलों से पहुंचे 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें एथलेटिक्स के ट्रायल सुबह नहीं हो पाए। बारिश के कारण यह ट्रायल दोपहर बाद 3:00 बजे से लिया गया। वहीं, बॉक्सिंग के ट्रायल के लिए 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पंचकूला जिला खेल अधिकारी नील कमल ने बताया कि खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जा रहा है। बॉक्सिंग में लड़कों के आयु वर्ग में 7 और लड़कियों के आयु वर्ग में 16 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। ट्रायल के बाद कोच की ओर से खिलाड़ियों की रिपोर्ट अधिकारियों की बनी कमेटी को भेजी जाएगी। कमेटी की ओर से इसमें खिलाड़ियों का चुनाव होगा। इसके अलावा तीन किलोमीटर रन, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, हैमर थ्रो, ट्रिपल जंप, शाटपुट, 100 मीटर के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया है। 7 जुलाई को डिस्कस थ्रो, लंबी कूद सहित अन्य खेलों के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें