फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा डिप्टी सीएम का आदेश- दो लाख से कम आय वाली पंचायतों को मिलेंगे 20-20 हजार रुपये

Tue, 07 Apr 2020 12:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने कोविड-19 के प्रकोप की रोकथाम के लिए गांवों में स्वच्छता गतिविधियों के लिए पंचायतों को 20-20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। दो लाख रुपये से कम आय वाली पंचायतों को यह राशि दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि गांवों में स्वच्छता गतिविधियों के लिए विभिन्न जिलों ने अतिरिक्त धनराशि की मांग की थी।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने स्व संसाधनों वाली ग्राम पंचायतों को स्वयं स्वच्छता गतिविधियों को संचालित करने के लिए कहा है। अपने स्वयं के संसाधनों (एफडी पर प्राप्त ब्याज आय सहित) से दो लाख रुपये से कम की वार्षिक आय वाली ग्राम पंचायतों को 20-20 हजार रुपये जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्तों को कहा है कि वे अपने संबंधित जिलों की ऐसी ग्राम पंचायतों का विवरण दें जिनकी वार्षिक आय अपने स्वयं के संसाधनों (एफडी से ब्याज आय सहित) से दो लाख रुपये से कम है ताकि आवश्यक धन राशि जारी की जा सके। जो ग्राम पंचायतें इन मानदंडों के अंतर्गत नहीं आती हैं, वे स्वयं के संसाधनों से 20,000 रुपये तक स्वच्छता गतिविधियों पर खर्च करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें