फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त सहित 20 पुलिसकर्मियों ने ली अंगदान की शपथ

विज्ञापन
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में पंचकूला पुलिस ने श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबिल ट्रस्ट, जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला, अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान और अंगदान जागरूकता शिविर लगाया। इसका आयोजन पुलिस लाइन पंचकूला में किया गया। शिविर में सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। रक्तदान और अंगदान जागरूकता शिविर का उद्घाटन पंचकूला पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने अंगदान कर शपथ ली। शिविर में 75 पुलिस और होमगार्ड कर्मियों ने रक्तदान किया जबकि 20 ने अंगदान की शपथ ली।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस कर्मियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखें। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इस मौके पर संयुक्त शिक्षण संस्थान गृहरक्षी एवं नागरिक सुरक्षा हरियाणा के कमांडेंट संजीव कुमार ने भी हरियाणा होमगार्ड के जवानों को रक्तदान, अंगदान के लिए प्रेरित किया और उन्होंने स्वयं भी अंगदान की शपथ ली।
इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी रक्त की कमी से जिंदगी की डोर कमजोर पड़ जाती है। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ की टीम द्वारा डॉ. निपुण परींजा के नेतृत्व में रक्त एकत्रित किया गया। पीजीआई चंडीगढ़ से ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर करनजोत सिंह और गुरपिंदर सिंह ने रक्तदानियों को अंगदान शपथ की जानकारी दी।
विज्ञापन

रक्तदान, अंगदान जागरूकता शिविर में पंचकूला पुलिस की वेलफेयर इंस्पेक्टर नेहा चौहान का काफी योगदान रहा। इस मौके पर पंचकूला पुलिस के एसीपी विजय नेहरा, एसीपी राजकुमार और शिव कांवड़ महासंघ के दीपक शर्मा, राजकुमारी, गुलशन कुमार, सतगुरु, लक्ष्मण सिंह रावत और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें