पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के 20 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से पंचकूला के 15 मामले हैं। इसमें 9 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 147 मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.78 फीसदी तक पहुंच चुका है।
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है जिससे बची हुई आबादी को भी कवर किया जा सके। अभी टेस्ट की संख्या आठ सौ तक है। सीएमओ ने बताया कि हरिपुर में एक, पिंजौर में एक, सेक्टर-10 में दो, सेक्टर-14 में दो, सेक्टर-15 में दो, सेक्टर-20 में दो, सेक्टर-25 में एक, सेक्टर-27 में एक, सेक्टर-7 में एक, टागरा में एक, टागरा हंसुआ में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है।