काली माता मंदिर के प्रवेश द्वार पर रखा मेटल डिटेक्टर।
- फोटो : PKL OFFICE
कालका। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन 1940 श्रद्धालुओं ने काली माता मंदिर में शीश नवा सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज व भाजपा के वरिष्ठ नेता व बोर्ड के सदस्य श्याम लाल बंसल ने परिवार सहित हवन में आहुतियां डालीं। इस मौके पर पूर्व विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि तीसरे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने 1,62,250 रुपये नकदी सहित चांदी के 5 नग माता के चरणों में अर्पित किए।
प्रवेश द्वार पर लगेगा मेटल डिटेक्टर
सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि मंदिर में मेटल डिटेक्टर लगवाया जाएगा। माता मनसा देवी से उक्त मेटल डिटेक्टर को भिजवाया गया है। इसे जल्द ही कनेक्ट करवा दिया जाएगा। फिलहाल इसे नवरात्र के मद्देनजर रैंप के समीप जहां से श्रद्धालुओं का प्रवेश द्वार बनाया गया है वहां लगवाया जाएगा। नवरात्र के बाद इसे मुख्य द्वार पर ही लगवाने की योजना है। रात्रि कर्फ्यू के चलते अब मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुबह साढ़े पांच बजे खुलेंगे जोकि रात साढ़े नौ बजे बंद कर दिए जाएंगे।
काली माता मंदिर में शीश नवाते श्रद्धालु। - फोटो : PKL OFFICE