फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो प्रेशर से आएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कजौली वाटर वर्क्स के ग्रिड सब स्टेशन में बिजली की आपूर्ति वीरवार को सुबह 10 से दोपहर बाद दो बजे तक बंद रहेगी। इस वजह से कजौली वाटर वर्क्स के चारों फेजों से सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स में आने वाले रॉ वाटर की आपूर्ति नहीं होगी। कजौली से पानी की पंपिंग भी नहीं होगी। वहीं, शहर में कजौली वाटर वर्क्स से आने वाले 58 एमजीडी पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। शुक्रवार की शाम को पूरे शहर में जलापूर्ति बाधित रहेगी। नगर निगम के अनुसार इस दौरान लो प्रेशर से जलापूर्ति होगी।
विज्ञापन

24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 29 एमजीडी अतिरिक्त पानी की आपूर्ति के लिए कजौली में बिजली की व्यवस्था को ठीक करने और जरूरी मरम्मत के लिए बिजली की सप्लाई बंद की गई है। फिलहाल, शहर में कजौली वाटर वर्क्स से 58 एमजीडी और करीब 250 ट्यूबवेल से 27 एमजीडी पानी की आपूर्ति होती है। गरमी में पानी की मांग 114 एमजीडी से अधिक पहुंच जाती है। ऐसे में शुक्रवार की शाम को शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नगर निगम ने शहर के लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें