फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उदघाटन पटिटका में पार्षद का भी होगा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पार्षद का भी नाम होगा उद्घाटन पट्टिका में
विज्ञापन

ओपन एयर जिम लगाने समेत अन्य प्रोजेक्ट किए शामिल
नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में दी मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सांसद निधि कोष की तर्ज पर पार्षदों के वार्ड डेवलपमेंट फंड से होने वाली कार्यों पर भी अब पार्षदों का नाम होगा। इसमें ओपन एयर जिम समेत अन्य ऐसे प्रोजेक्ट शामिल होंगे। सोमवार को मेयर देवेश मोदिगल की अध्यक्षता में हुई चंडीगढ़ नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
पार्षद गुरबख्श रावत ने बताया कि हालांकि इस संबंध में कोई प्रस्ताव शामिल नहीं किया गया था, लेकिन पार्षदों की मांग के बाद ही इस प्रस्ताव को मंजूर किया गया। इस बात का प्रस्ताव पार्षद राजबाला मलिक ने रखा और उसका समर्थन गुरबख्श रावत ने किया। पार्षदों की मांग थी कि जिस तरह से सांसद निधि कोष से होने वाले कार्यों पर सांसद का नाम शामिल होता है, उसी तरह वार्ड डेवलपमेंट फंड से होने वाले कार्यों की उद्घाटन पट्टिका पर पार्षद का नाम होना चाहिए।
विज्ञापन

निगम कमिश्नर ने कहा कि वे चेक कर लेंगे कि इसमें किन-किन कार्यों को शामिल किया जा सकता है। ओपन एयर जिम के अलावा ऐसे जो भी कार्यों होंगे उन्हें इसमें शामिल कर दिया जाएगा।

बॉक्स
मेयर के लिए नई गाड़ी खरीदेगा निगम
चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा मेयर के लिए नई गाड़ी इनोवा 15 लाख रुपये में खरीदी जाएगी। बैठक में इस प्रस्ताव को यह कहते हुए मंजूरी दी गई कि मेयर की पुरानी गाड़ी दिक्कत दे रही है जिसके चलते ही यह नई गाड़ी खरीदने का फैसला लिया गया है। मेयर की मौजूदा टोयोटा इनोवा दिसंबर 2014 में खरीदी गई थी जो करीब 1,45,900 किलोमीटर चली है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर इतने कम साल में मेयर के लिए नई गाड़ी खरीदने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि इस समय निगम में पहले ही फंड की कमी चल रही है और दूसरी ओर मेयर इतने पैसे खर्च करके नई गाड़ी खरीदने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें