फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर अनिश्चित काल धरने पर एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में धरना-प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की पंजाब यूनिवर्सिटी इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को वीसी ऑफिस के सामने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानीं जाएंगी तब तक उनका प्रदर्शन दिन-रात जारी रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को एसएफएस भी अपनी कई मांगों को लेकर वीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने जा रही है। सुबह 11 बजे होने वाले इस प्रदर्शन के लिए पीयू की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


ये हैं एबीवीपी की मांगें
1. एसी जोशी की पूरी लाइब्रेरी की टाइमिंग 24 घंटे की जाए।
2. मॉड्यूलर किचन और रेगुलर फूड सैंपलिंग समय-समय पर ली जाए।
3. गर्ल्स हॉस्टल नंबर 10 की अत्याधिक फीस को वापस लिया जाए।
4. एसएआईएफ/सीआईएल शुल्क में कमी की जाए।
5. मेस/कैंटीन बिल के लिए समय 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बढ़ाया जाना चाहिए।
6. परिसर में परिवहन के लिए साइकिल की उपलब्धता होनी चाहिए।
7. नवीनतम उपकरणों और उपकरणों के साथ आधुनिक प्रयोगशालाएं सभी विभागों में होने चाहिए।

कोट
हम इस हड़ताल को तब तक समाप्त नहीं करेंगे जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं और हमें लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता।
- परविंद्र सिंह, सचिव, एबीवीपी पीयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें