चंडीगढ़ के एचएस कंग पंजाब स्टेट गोल्फ चैंपियनशिप की ओर से पीजीए कप के पहले दिन टॉप पोजीशन पर काबिज हुए। टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में किया जा रहा है। यह चैंपियनशिप पंजाब गोल्फ एसोसिएशन के नियमों के मुताबिक हो रही है। टूर्नामेंट में पंजाब और ट्राइसिटी के 87 गोल्फर शिरकत कर रहे हैं। इनमें सात महिला गोल्फर भी हैं।
पहले दिन गोल्फर्स के बीच काफी टफ कंपीटीशन देखने को मिला। पहले राउंड के खत्म होने के बाद चंडीगढ़ के एचएस कंग ने बढ़त बनाते हुए अंक तालिका में टॉप पोजीशन हासिल की। कंग ने अपने होम ग्राउंड चंडीगढ़ गोल्फ क्लब पर कुल 73 का स्कोर बनाया। उनके बाद एमपी सिंह कुल 74 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर यशवीर महाजन ने किया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन का खेल 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। देर शाम विजेताओं के बीच इनाम और ट्राफियां बांटी जाएंगी।