फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटको रेवन्यू बढ़ाने के लिए आउटलेट्स पर लागू करेगा क्रेडिट पॉलिसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटको रेवेन्यू बढ़ाने को
विज्ञापन

बनाएगा क्रेडिट पॉलिसी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अब अगर आप चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिटको) के शहर में स्थित विभिन्न आउटलेट्स पर परिवार के साथ आएं हैं तो आपको जेब ढीली करने की जरूरत नहीं है। सिटको अब अपने आउटलेट्स के लिए क्रेडिट पॉलिसी तैयार करने जा रहा है। इसके तहत आप अपने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकेंगे। आउटलेट्स में तैनात कर्मचारियों की डिमांड के बाद विभाग रेवेन्यू बढ़ाने के लिए यह फैसला लेने जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इन सभी आउटलेट्स में सरकारी डिपार्टमेंट को क्रेडिट की सुविधा दी जाती है, लेकिन अभी फिलहाल कोई पॉलिसी न होने के चलते वह ऐसा करने में असमर्थ है। सरकारी डिपार्टमेंट में बिल आदि क्लीयर होने में समय लग जाता है, इसलिए उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों और पार्टियों के लिए सर्विस देने पर क्रेडिट की सुविधा दी जाती है। अभी विभाग को ऐसी सुविधा न होने के चलते नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास कर्मचारियों की डिमांड आई थी और वह इस पर विचार कर रहे हैं। इस संबंध में कोई पॉलिसी फाइनल होने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


यहां चल रहे हैं सिटको के आउटलेट्स
इस समय सिटको का सेक्टर-10 में स्नैक बार रेस्टोरेंट्स, सुखना लेकर पर दो आउट्लेटस और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में भी एक ढाबा चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें