फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की है पल पल आप पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग: भारत पाक से उपजे तनाव के बीच यूटी प्रशासक ने बुलाई अफसरों की इमरजेंसी बैठक
विज्ञापन


हेडिंग: रेजिडेंट्स को डरने की जरूरत नहीं...हालात पर अफसरों की पैनी नजर

यूटी, पंजाब और हरियाणा के अफसर रहे बैठक में शामिल, आपसी समन्वय मजबूत करने के दिए निर्देश
समय से खुलेंगे स्कूल, कालेज, आफिस और शहर के कामर्शियल प्रतिष्ठान, कई विभागों को किया अलर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारत पाक में उपजे तनाव से ट्राइसिटी के बाशिंदों को परेशान या भयभीत होने की जरूरत नहीं है। सभी स्कूल, कालेज, आफिस और कामर्शियल प्रतिष्ठान पहले की तरह ही खुलेंगे। इमरजेंसी हालात होंगे तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यह बात यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बीपी सिंह बदनौर ने पंजाब-हरियाणा व यूटी के अधिकारियों के साथ इमरजेंसी बैठक में कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन से लेकर पुलिस सब सतर्क हैं।
राजभवन में हुई इस मीटिंग में भारत पाकिस्तान के हालातों के मद्देनजर तैयारियों, इमरजेंसी के हालात में रिस्पांस मैकेनिज्म पर चर्चा हुई। प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ व ट्राइसिटी रीजन में पूरी सतर्कता रहनी चाहिए। इस घड़ी में परेशान होने या डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि स्थिति पर पैनी निगाह रखें ताकि किसी भी तरह के इमरजेंसी हालात में त्वरित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की रखें तैयारी
बैठक में ट्राइसिटी के अफसरों को युद्ध जैसी स्थिति से निपटने और आपसी समन्वय को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। अफसरों ने राज्यपाल को आश्वासन दिया कि हम किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

इन विभागों को किया गया अलर्ट
हेल्थ सेवाओं, फायर सेवाओं, पानी इत्यादि से जुड़ी सेवाओं को लेकर अलर्ट व मुस्तैदी बरतने को कहा गया है। व्यापारियों से कहा गया है कि जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी न करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें