फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंथ के बगावत से खुश हुई कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पार्षद कैंथ की बगावत से खुश हुई कांग्रेस
विज्ञापन

कांग्रेस के रणनीतिकारों की बैठकें शुरू, भाजपा को पटकनी देने की बनाई रणनीति
नीरज कुमार
चंडीगढ़। भाजपा पार्षद सतीश कुमार कैंथ के बगावती तेवर और नामांकन भरने के बाद कांग्रेस में खुशी की लहर है और भाजपा सकते में है। कांग्रेस के रणनीतिकारों की बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। सोमवार शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रदेशाध्यक्ष के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा की। भाजपा को पटकनी देने के लिए रणनीति बनाई गई।
26 पार्षदों वाली नगर निगम सदन की बैठक 18 जनवरी को है। इसी दिन मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना है। 26 में से 20 पार्षद भाजपा, चार कांग्रेस के, एक अकाली और एक निर्दलीय हैं। अब चार पार्षद वाली कांग्रेस ने तीनों पदों पर नामांकन भरा है। कांग्रेस को खुशी इस बात की है कि भाजपा में बगावत हो गई है। सतीश कैंथ ने कहा कि वे किसी भी हाल में चुनाव मैदान से नहीं हटेंगे। यदि यही हाल रहा तो अंत समय में कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों को नामांकन वापस करने को कहेगी और कैंथ के समर्थन में अपने पार्षदों को मतदान करने के लिए कह सकती है। इसका कारण राजेश कालिया नहीं है और भाजपा में गुटबाजी से कांग्रेस खुशी में है।
विज्ञापन

दूसरी ओर यदि भाजपा सतीश कैंथ को किसी तरह से मना ले और उन्हें नाम वापस करने को कहे तो फिर कांग्रेस पार्टी के मेयर उम्मीदवार शीला देवी का मत बढ़ सकता है। कैंथ के नामांकन करने के साथ ही पूरे शहर में यह चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कोटस...
ऊंट किस करवट बैठेगा, अभी कहा नहीं जा सकता। हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है। अभी कई दिन हैं। पार्टी की बैठकें होंगी। उसमें तय होगा कि हमारी रणनीति क्या होगी।
-देवेंद्र सिंह बबला, पार्षद, कांग्रेस।
कोटस...
हमने सोच समझकर फैसला लिया है। सतीश कैंथ का समर्थन किया है तो उसे जिताएंगे भी।
-दलीप शर्मा, निर्दलीय पार्षद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें