फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस खिलाड़ियाें को किया गया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


बलबीर सिंह विरदी और पतंजलि कुमार सम्मानित
चंडीगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन ने दिया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन ने पिछले 50 साल से टेबल टेनिस खेल रहे वेटरन खिलाड़ी बलबीर सिंह विरदी और पतंजलि कुमार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। चंडीगढ़ स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप केदौरान यह अवार्ड एसोसिएशन के प्रधान सुखमीत सिंह ग्रेवाल और सेक्रेटरी हरीश कुमार ने दिया।
बलबीर सिंह विरदी और पतंजलि कुमार 70 आयु वर्ग से अधिक में खेलते हैं। कई राज्यों में 24 से अधिक नेशनल में हिस्सा ले चुके हैं। अब ये दोनों अगले साल फ्रांस में होने वाले वर्ल्ड वेटरन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

सीएसआईओ चंडीगढ़ से साइंटिस्ट केपद से रिटायर्ड और 1948 में जन्मे बलबीर सिंह विरदी ने 1968 में टेबल टेनिस खेलना शुरू किया। 60 से अधिक नेशनल सिंगल खिताब और कई वेटरन ख्ेालाें में मेडल जीते। वह स्कूलाें में बच्चाें को पिछले 10 साल से ट्रेनिंग देते आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीनियर ऑडिट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त और 1949 में जन्मे पतंजलि कुमार 1964 से टेबल टेनिस खेलते आ रहे हैं। देश भर में अलग-अलगह जगहों पर नेशनल में दर्जनाें मेडल और ट्राफियां जीती हैं। अब वेटरन और मास्टर्स ख्ेालों में हिस्सा लेेते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें