फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉयस सैंपल की याचिका मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ.......
विज्ञापन


एचसीएस पेपरलीक : कुलदीप और आयुशी के वॉयस सैंपल लेगी पुलिस
- दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की याचिका मंजूर
- एसआईटी ने दोनों के वॉयस सैंपल के लिए दायर की थी याचिका
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एचसीएस जूडिशियल पेपरलीक मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सुनीता की रूममेट रही आयुशी गोदारा और उसके भाई कुलदीप की वॉयस सैंपल के लिए जिला अदालत ने मंजूरी दे दी है। दोनों के जेल में होने के कारण स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उनके सैंपल के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। इसे सुनवाई के बाद अदालत ने मंजूर कर दिया। अब दोनों को 30 जुलाई को प्रोडक्शन वारंट पर जिला अदालत लाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले एसआईटी की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि दोनों आरोपियों कुलदीप और आयुशी की सुनीता और अन्य आरोपियों में फोन पर कई बार बातचीत हुुई है, इसलिए उन्हें दोनों आरोपियों की आवाज को पुख्ता करने के लिए उनके वॉयस सैंपल की जरूरत है। इसके लिए दोनों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की अनुमति दी जाए। सुनवाई के बाद अदालत ने याचिका मंजूर कर ली। अब दोनों आरोपियों को 30 जुलाई को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें