फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लास्ट ओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक एकता का संदेश दे गया लास्ट ओवर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चाहे कितना भी बड़ा मुद्दा हो, उसे हास्य के माध्यम से भी प्रदर्शित किया जा सकता है। सिचुएशनल कॉमेडी पर आधारित ऐसा ही नाटक है लास्ट ओवर। जिसको बॉलीवुड की स्टार कास्ट द्वारा मंचित किया गया। बॉलीवुड के दिग्गज राकेश बेदी, अनंत महादेवन ने चंडीगढ़ प्रशासन और टैगोर थिएटर सोसायटी द्वारा मंचित इस नाटक में बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ गया।
विज्ञापन

नाटक की शुुरुआत होती है दो युवाओं से। दो युवा अपने देशों से लंदन में नौकरी के लिए जाते हैं। जुबिन (गुंजन मल्होत्रा) पाकिस्तान से आई है और सनी (अभिषेक) अमृतसर से लंदन पहुंचा है। दोनों एक ही रेस्टोरेंट में नौकरी करने लगते हैं और उनको प्यार हो जाता है। दोनों शादी कर लेते हैं। लड़की के पिता अनंत महादेवन और लड़के के पिता राकेश बेदी मैच के शौकीन होते हैं और दोनों ही अपने बच्चों से मिलने और मैच देखने के लिए लंदन पहुंच जाते हैं। दोनों को वहां मालूम पड़ता है कि उनके बच्चों ने आपस में शादी कर ली है। दोनों के बीच जबरदस्त नोंकझोंक होती है। इस बीच लंदन में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला होता है। राकेश बेदी किसी तरह से दो टिकट दस हजार पौंड में ले लेते हैं। लेकिन दोनों ही टिकट जाली होती हैं। वह निराश हो जाते हैं। इस बीच एक रेस्टोरेंट से स्कीम निकलती है कि जो विनर बनेगा उसको मैच का टिकट मिलेगा। दोनों ही परिवार के साथ वहां पहुंच जाते हैं। रेस्टोरेंट मालिक इनाम निकालता है और राकेश बेदी इनाम जीत जाते हैं। एकदम से नोंकझोंक के दौरान वहां अनंत महादेवन के मुंह से निकल जाता है कि दोनों शादीशुदा हैं। सनी और जुबिन को नौकरी से निकाल देता है। सनी और जुबिन अपने माता पिता को इसका कसूरवार ठहराते हैं और कहते हैं कि उनकी वजह से उनकी नौकरी गई और वह दोनों कहते हैं कि आप घर से निकल जाओ। तब लड़की के पिता अनंत महादेवन अपना लैपटॉप निकालते हैं और अपनी अम्मी को फोन लगाते हैं। वह उनको बताते हैं कि उनकी जुबिन ने एक हिंदू लड़के से शादी कर ली है। अम्मी कहती है कि वह इस रिश्ते को नहीं मानेगी और यदि वह इस रिश्ते को मानता है तो उनको घर से बेदखल कर देगी। लड़की का पिता लड़के के पिता से कहता है कि कोई बात नहीं यदि मेरी मां ने मुझे बेदखल भी कर दिया है तो कोई बात नहीं, मेरी बच्ची तो खुश होगी। इस नाटक के दौरान दोनों ही दिग्गज कलाकार किसी से कम नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें