वॉक फॉर सेफर रोड्स का आयोजन
चंडीगढ़। सड़क हादसों के शिकार लोगों की याद में वर्ल्ड-डे ऑफ रिमेंबरेंस (डब्ल्यूडीआर) के उपलक्ष्य परसड़क हादसों में मारे गए लोगों की याद में करीब 250 लोगों ने ‘वॉक फॉर सेफर रोड्स’ में हिस्सा लिया। ये पदयात्रा सेक्टर 23 स्थित चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में आयोजित की गई थी। इस वॉक का आयोजन सिटिजंस अवेयरनेस ग्रुप द्वारा कंज्यूमर वॉइस, दिल्ली और चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से किया गया। वॉक के बाद एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च भी आयोजित किया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता, चंडीगढ़ पुलिस, ट्रैफिक
पुलिस के कर्मचारी , एमसीएम कॉलेज और होम साइंस कॉलेज के छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा सड़क हादसों में खुद गंभीर रूप से घायल हो चुके लोगों ने भी आगे आकर इस मुहिम को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर डीएसपी ट्रैफिक राजीव अंबस्त ने एक संबोधन में ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इससे पहले वर्ल्ड डे ऑफ रिमेंबरेंस (डब्ल्यूडीआर) के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से सुबह पंचकूला के सेक्टर-5 में एक मानव श्रृंखला बनाई गई और शांति मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम की थीम थी-2020 तक सड़क हादसों में मौतों और गंभीर चोटों को 50 फीसदी कम करना।