फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नए ड्राइविंग संस् थान खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कुशल चालक बनाएंगे सरकारी इंस्टीट्यूट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा कुशल और सक्षम चालक उपलब्ध करवाने और लर्निंग व स्थायी लाइसेंस प्रदान करने के लिए आवेदकों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से प्रदेश में चार नए चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर) स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान जिला भिवानी के गांव कालूवास, जिला नूंह के छपेड़ा, जिला पलवल के बहीन और जिला रेवाड़ी के गांव जयसिंहपुर खेड़ा में स्थापित किए जाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि रोहतक, बहादुरगढ़ और कैथल में आधुनिक ड्राइविंग ट्रैक और अन्य नवीनतम अवसंरचना से युक्त चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, हरियाणा रोडवेज द्वारा भी प्रदेश में 18 चालक प्रशिक्षण केंद्र या स्कूल चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें