पंचकूला। सीएम मनोहर लाल के आवास में छह कर्मचारी संक्रमित मिलने के साथ ही शनिवार को जिले में 178 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही तीन मरीजों ने भी दम तोड़ दिया। इस प्रकार जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 पहुंच गई है। संक्रमितों में 142 पंचकूला के बताए जा रहे हैं, जबकि 36 संक्रमित अन्य जिलों और प्रदेशों से संबंधित हैं। मरने वालों में 55 वर्षीय माजरी चौक निवासी हैं। इनका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। वासुदेवपुरा पिंजौर निवासी 55 वर्षीय और 80 वर्षीय पिंजौर निवासी बुजुर्ग का सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में इलाज चल रहा था।
पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले के गांव कोट, पुराना पंचकूला, रायपुररानी, मदनपुर, एमडीसी-5 में एक-एक, अमरावती, बरवाला में 3-3, चंडी कोटला, इंदिरा कॉलोनी में 2-2, एमडीसी सेक्टर-4 में 6-6, सेक्टर-10 में 5, राजीव कॉलोनी में 9, कालका में 13, हरीपुर में 14 मामले मामले पॉजिटिव मिले हैं। सेक्टर-6 में 11 और सूरजपुर में एक-एक, सेक्टर-2, 7, 12ए में 2-2, सेक्टर-9, 16, 21, 27 में 3-3, सेक्टर-12, 25 में 4-4, सेक्टर-26 में 5, सेक्टर-14 में 6, सेक्टर-19 में 7, सेक्टर-20 में 9 और सेक्टर 15 में 13 मामले पॉजिटिव आए हैं।
पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में संदिग्ध पॉजिटिव रोगियों की सैंपलिंग करके उनको आइसोलेट किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वालों की भी पहचान का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही रोगियों के संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह कांट्रेक्ट ट्रेसिंग स्वास्थ्य विभाग की टीमों को विशेषकर स्लम एरिया में कोरोना रोगियों की पहचान करने में सहायक साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग जागरुकता के अभाव में समय पर अपना इलाज नहीं करवा पाते। इस दौरान जिले के नागरिकों की स्क्रीनिंग कर नमूने लिए जा रहे हैं।