फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनमें आईसीएफ और श्रीलंका एयरफोर्स की टीमों को जीत मिली। टूर्नामेंट थ्री बीआरडी के हॉकी टर्फ पर खेला जा रहा है। दिन के पहले मैच में आईसीएफ चेन्नई ने आईएएफ की टीम को 3-1 से शिकस्त दी। विजेता टीम से रविने दो गोल दागे। ये गोल 23वें और 60वें मिनट में हुए। अन्य गोल दीपक ने किया। हारने वाली आईएएफ की टीम से दमनजीत सिंह ने 22वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के जरिए गोल किया।
विज्ञापन

दिन के दूसरे मैच में श्रीलंका एयरफोर्स की टीम ने सीआईएसएफ की टीम को 5-1 से एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। विजेता टीम से मोहम्मद फकर ने 32वें और 59वें मिनट में दो गोल, जोंस ने 45वें मिनट में 1 गोल, उदय ने 49वें मिनट में 1 गोल, शरण ने 58वें मिनट में 1 गोल दागा। हारने वाली सीआईएसएफ की ओर से वसीम ने 60वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के जरिए गोल दगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें