फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथ का गियर बॉक्स टूटा, कार में भ्रमण किए भगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में नगर भ्रमण पर निकले भगवान राधामाधव
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर में पहली बार भगवान राधामाधव, चैतन्य महाप्रभु और तुलसी रथ के बजाय कार से नगर भ्रमण पर निकले। वजह रथ का गियर बॉक्स टूटना बताया जा रहा है। इसके लिए टेक्नीशियनों को भी बुलाया गया, लेकिन रथ ठीक नहीं हो सका। इससे पहले भगवान को रथ पर सवार किया गया, लेकिन शाम 5.15 बजे आरती के बाद जैसे ही रथ का रस्सा भक्तों ने खींचा, तो गियर बॉक्स टूट गया। इसके बाद भगवान को रथ से उतारकर कार में सवार किया गया। हालांकि, रथ का गियर बॉक्स टूटने पर भक्तों में मायूसी देखी गई। इसके बाद 6.30 बजे के बाद यात्रा शुरू हो सकी।
भगवान राधामाधव को ब्रेजा, चैतन्य महाप्रभु, तुलसी व अन्य विग्रह को स्विफ्ट डियाजर में नगर भ्रमण पर ले जाया गया। चैतन्य महाप्रभु और राधामाधव को मनमोहक शृंगार और वस्त्र से सुशोभित किया गया था। भगवान को हरे, पितांबर और केसरी रंग के परिधानों व मोतियों से सजाया गया। यात्रा में 34 देशों के 40 से भी अधिक विदेशी भक्त शामिल हुए। वे सभी हरिनाम संकीर्तन करते चल रहे थे। जर्मनी के परमअद्वैती और दक्षिणी अमरीका के मधुसूदन महाराज सहित अन्य देशों से आए भक्तों ने कीर्तन किया। इस दौरान सभी भक्त नृत्य करते चल रहे थे। यात्रा में ट्राइसिटी से भारी संख्या में भक्त शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
यात्रा का मुख्य आकर्षण झांकियां रहीं। इसमें 52 फीट लंबे एक ट्रक को मंच का रूप दिया गया था। इसमें हीं झांकियां सजाई गई थीं। यह झांकी मठ के सांस्कृतिक विभाग ने तैयार की थी। रथयात्रा सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ से शुरू होकर सेक्टर-20, 21, 17/18, 19/27 और 20/-30 की डिवाइडिंग से होते हुए वापस मठ में पहुंचकर संपन्न हुई।

वैष्णव समुदाय काअंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में वैष्णव समुदाय के होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ब्राजील, युगांडा और केन्या सहित 34 देशों से 40 से भी अधिक प्रतिनिधि पहुुंच चुके हैं।
विज्ञापन


कोटस...
भगवान के रथ में आई तकनीकी खराबी की वजह से रथ को नहीं चलाया जा सका। रथ यात्रा के लिए मठ प्रबंधन ने बेहतर तैयारी की थी। रथ को भव्य और आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इसमें खराबी आने और यात्रा में देरी से भक्तों में थोड़ी मायूसी दिखी। मठ प्रबंधन ने निर्णय लिया कि ठाकुर जी को कार में भ्रमण कराया जाए। इस पर तुरंत कार को सजाया गया। कार में ठाकुरजी को विराजमान कराने के बाद यात्रा शुरू हो सकी।
-जय प्रकाश गुप्ता, प्रवक्ता श्री चैतन्य गौड़ीय मठ चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें