(सर मनीष तिवारी की फोटो ट्रक में सेव है)
लोगों से जो वादा किया, उसे पूरा किया : नवजोत कौर
सबहेड
मलोया में नवजोत कौर सिद्धू ने की सभा, कहा-मौका मिला तो चंडीगढ़ को संवार दूंगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोगों से जो कहा वही किया। चुनाव में मैने शराब और पैसे नहीं बांटे। अब तक छह चुनाव जीत चुकी हूं। दीपावली में कोई भी गिफ्ट लेकर हमारे घर नहीं आता। हां, प्यार सबका लेती हूं। यह बातें रविवार को मलोया में कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी से चंडीगढ़ लोकसभा टिकट की दावेदार नवजोत कौर सिद्धू ने कहीं। उन्होंने कहा कि मैंने आज तक जो भी कहा वह पूरा किया इसलिए मुझ पर और मेरे पति पर लोग विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपने क्षेत्र में सौ प्रतिशत विकास कार्य कराए हैं। यदि आप लोगों ने मौका दिया तो चंडीगढ़ में भी शत प्रतिशत काम करके दिखा दूंगी। उन्होंने लोगों से कहा कि काम आपके अनुसार होगा। सभा को नवजोत कौर सिद्ध के अलावा पूर्व मेयर पूनम शर्मा, इंदु सिंगला, हरिंदर सिंह धालीवाल लिली, परमजीत सिंह सैनी, अमरीक सिंह सैनी, मोहिंदर सिंह समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया।
इस दौरान नवजोत कौर सिद्धू के सामने वहां के स्थानीय लोगों ने समस्याएं रखते हुए कहा कि इलाके से शराब का ठेका हटाया जाए। साथ ही लाल डोरे से बाहर बने मकान नियमित किया जाएं। श्मशान घाट को पक्का किया जाए। जमीन का रेट मार्केट रेट के अनुसार मिले। ग्राम संपर्क शुरू किया जाए। नौकरियों में चंडीगढ़ के लोगों को प्राथमिकता प्रदान किया जाए।
-------------------------------------------------------------
भाजपा के सभी वादे जुमले : मनीष तिवारी
सबहेड
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सेक्टर-45 बुड़ैल में की जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रविवार को सेक्टर-45 बुडै़ल में एक जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा बुड़ैल निवासियों की ओर से आयोजित की गई थी। स्थानीय लोगों ने बुड़ैल गांव की समस्याएं मनीष तिवारी के समक्ष रखीं। इस कार्यक्रम का आयोजन खलील सिद्दीकी और इस्लाम मलिक ने किया। खलील सिद्दीकी ने बताया कि बुडै़ल के हालात बद से बदतर हैं यहां पर गलियों का हाल बुरा है। इस दौरान मनीष तिवारी ने देश के हालत पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन पांच वर्षों में भाजपा ने जनता के साथ झूठे वदों के अलावा कुछ नहीं दिया। एक सर के बदले 10 सर का वादा, लोगों को नौकरियां देने का वादा, शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा, पार्किंग को स्मार्ट बनाने का वादा, फ्लाई ओवर बनाने का वादा जो कि सिर्फ और सिर्फ आज चुनाव के नजदीक पहुंचते पहुंचते सब जुमले साबित हो चुके हैं। अब इनका भेद खुल चुका है।
इस दौरान उन्होंने बुड़ैल के लोगों से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं का हल होगा। इस अवसर पर प्रिंसिपल गुरबचन सिंह, पूर्व मेयर रविंद्र सिंह पाली, पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा के अलावा, खलील सिद्दीकी, इस्लाम मलिक, इमरान मंसूरी, वसीम मीर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।