(फोटो सहित)
पीजीजीसी-11 में ‘साइंस एंड मैजिक’ पर लेक्चर का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में रविवार को ‘साइंस एंड मैजिक’ पर साइंस के छात्रों के लिए एक लेक्चर कम वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईआईटी बॉम्बे के प्रो. अनिल कुमार ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें अहसास कराया कि एक वैज्ञानिक अवलोकन और तार्किक सोच ही एक वैज्ञानिक स्वभाव का वास्तविक अर्थ है। उन्होंने कई दिलचस्प गतिविधियों का प्रदर्शन किया और वीडियो के माध्यम से स्टूडेंट्स को अपने साथ जोड़े रखा। कार्यशाला में लगभग 300 स्नातकोत्तर और स्नातक छात्रों ने भाग लिया।