फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीयू के बेड़े में शामिल होंगी 80 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटीयू के बेड़े में शामिल होंगी 80 बसें
विज्ञापन

अशोक लेलैंड और टाटा कंपनी से हुआ करार
यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली तक इन्हें चलाने की कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सीटीयू के बेड़े में 80 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। इसके लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने अशोक लेलैंड और टाटा कंपनी से करार किया है। अशोक लेलैंड अपने हिस्से की 40 बसें मार्च तक प्रशासन को उपलब्ध करा देगा। इसके बाद सीटीयू ड्राफ्ट बनाकर यूपी, राजस्थान और दिल्ली के रूटों पर इन बसों का संचालन करेगा। बताया जा रहा है कि टाटा कंपनी भी अप्रैल तक अपने हिस्से की बसों को यूटी प्रशासन को मुहैया करा देगी।
प्रशासन की ओर से लगातार लांग रूट पर बसें चलाने की कवायद चल रही है। सीटीयू कई बार पहल कर चुकी है, लेकिन बसों की डिलिवरी नहीं होेने के चलते इनका संचालन नहीं हो पाया। इस संदर्भ में ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि नई बसों को उत्तर प्रदेश के आगरा, राजस्थान के जयपुर के अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार तक चलाया जाएगा। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली के रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। डॉ. सिंगला का कहना है कि किस रूट पर कितनी बसें चलेंगी, इसका निर्णय बसों के आने के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसी हैं लग्जरी बसें
सीटीयू द्वारा ली जा रही बसें अत्याधुनिक होंगी। इनमें एक सीट से दूसरी सीट के बीच की दूरी अन्य बसों के हिसाब से अधिक है। बसों में सामान रखने के लिए अलग से स्थान को कवर किया गया है। बसों की कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


सीटीयू को मार्च में मिल जाएंगी बसें : दसारी
अशोक लेलैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद के. दसारी का कहना है कि हमने स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स से इस आर्डर्स को हासिल कर लिया है। उनका कहना है कि सीटीयू (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) के अलावा हमने आईआरटी (इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट चेन्नई) और यूपीएसआरटीसी (उत्तर प्रदेश स्टेट रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) से बसों का आर्डर प्राप्त किया है। तीनों प्रदेशों में हम कुल 2580 बसों को देने जा रहे हैं। सीटीयू को हम मार्च तक बसें मुहैया करा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें