फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफोर्समेंट विंग ने काटा चालान सामान जब्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
(सर फोटो ट्रैक में सेव है)
विज्ञापन


इन्फोर्समेंट विंग ने 155 वेंडरों के काटे चालान, सामान जब्त
सबहेड
सेक्टर-19 के सदर बाजार और 22 के शास्त्री मार्केट में इन्फोर्समेंट विंग ने चलाया अभियान

चालान काटे जाने के बाद वेंडर दोबारा बैठ गए अपनी जगहों पर


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम के इन्फोर्समेंट विंग ने वीरवार को विशेष अभियान चलाकर सेक्टर-19 के सदर बाजार और 22 के शास्त्री मार्केट में अवैध रूप से बैठे वेंडरों को हटाया। उनका सामान जब्त कर चालान भी काटा गया। दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक चले इस अभियान में 155 वेंडरों का चालान काटा गया और कुल नौ ट्रक सामान जब्त किया गया। चालान काटे जाने के बाद दोबारा फिर से वेंडर उसी स्थान पर बैठ गए।
इंफोर्समेंट विंग ने ऐसे लोगों का सामन जब्त और चालान काटा, जिनके पास लाइसेंस नहीं थे। वहीं, कई वेंडरों ने फीस जमा नहीं कराई थी। तय जगह से अधिक जगह पर सामान रखे थे और जिन्होंने अपना जगह किसी और को दिया (सब्लेट किया हुआ) हुआ था।
विज्ञापन

अतिक्रमण विरोधी दस्ते की टीम ने सेक्टर-19 की सदर बाजार और सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट में अभियान चलाकर मार्केट के बरामदों और पार्किंग में अवैध रूप से बैठे वेंडरों का सामान जब्त कर चालानकाटा। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर तिलकराज की देखरेख में चलाए गए इस अभियान में सेक्टर 19 के सदर बाजार में 84 वेंडरों के चालान काटकर पांच ट्रक सामान जब्त किया गया जबकि शास्त्री मार्केट में अभियान चलाकर 71 वेंडरों चालान काटा और चार ट्रक सामान जब्त किया। अभियान का नेतृत्व इन्फोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने किया।
विज्ञापन


चेयरमैन समेत कई ने दिया इस्तीफा
सेक्टर-19 के सदर बाजार के सदर बाजार मार्केट कमेटी के कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। वीरवार को इस्तीफा देने वालों में कमेटी के चेयरमैन इंदरजीत सिंह, उप प्रधान विजय चौधरी, सचिव ओम प्रकाश गुप्ता, संयुक्त सचिव और कैशियर राजी ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें