फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक दामों में सामान बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक दाम पर सामान बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

डीसी बोले, जांच टीम मल्टीप्लेक्सों का करेगी निरीक्षण
एक हफ्ते में जांच टीम प्रशासन को साैंपेगी अपनी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के मल्टीप्लेक्सों में आम लोगों के खाने के सामान की मनाही को लेकर वीरवार को चंडीगढ़ प्रशासन की बैठक हुई। इसमें विभागीय अधिकारियों को एक हफ्ते में सभी मल्टीप्लेक्सों की रेट लिस्ट की जांच के निर्देश दिए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वीरवार को डीसी कार्यालय के मीटिंग हॉल में मल्टीप्लेक्सों में खाने के सामान नहीं ले जाने को लेकर बैठक हुई। इसमें डीसी अजित बाला जोशी ने विभागीय अधिकारियों को शहर के सभी सिनेमा हॉल का निरीक्षण करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा यह जांचा जाएगा कि मल्टीप्लेक्सों में खाने का सामान किस रेट में बिक रहा है। कहीं मल्टीप्लेक्स मालिकों द्वारा आम लोगों से खाने के सामान के नाम पर अधिक पैसा तो नहीं वसूला जा रहा है। इस मामले में टीम के सदस्य आम लोगों से भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय निरीक्षण के बाद टीम के सदस्य अपनी रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर को सौंपेंगे। रिपोर्ट मिलने के बाद ही प्रशासन संबंधित मल्टीप्लेक्सों पर कार्रवाई करेगा। जांच रिपोर्ट में यह बताया जाएगा कि किस सिनेमा हॉल में रेट लिस्ट के अनुसार सामान मिल रहा है और कहां अधिक दामों पर आम लोगों को सामान बेचा जा रहा है। डीसी ने बताया कि अधिक दामों पर सामान बेचने वाले मल्टीप्लेक्सों के मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें