फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी की नियुक्ति को लेकर बनी तीन सदस्यीय कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीसी की नियुक्ति को लेकर बनी तीन सदस्यीय सर्च कमेटी
विज्ञापन

कमेटी इसी महीने देगी अपनी रिपोर्ट
पीयू के वीसी प्रो. अरुण ग्रोवर का कार्यकाल 22 जुलाई को होगा खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में नए वाइस चांसलर की नियुक्ति को लेकर सोमवार को तीन सदस्यीय सर्ज कमेटी बना दी गई है। इसमें जेएनयू के रिटायर्ड प्रोफेसर कपिल कपूर के अलावा दो लोगों के नाम और फाइनल कर दिए गए हैं। प्रो. कपिल कपूर जेएनयू के सेंटर फॉर लिंगविस्टिक एंड इंग्लिश के पूर्व प्रोफेसर हैं। उनके पास शिक्षण का 50 साल का अनुभव है।
मंगलवार को इसकी अधिकारिक सूचना चांसलर ऑफिस से जारी हो सकती है। तीन सदस्यीय सर्च कमेटी का गठन होने के बाद एक बात साफ है कि अब वीसी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रो. कपिल कपूर जेएनयू में 1999 से 2002 तक प्रो-वाइस चांसलर भी रहे। इसके अलावा वे स्कूल ऑफ लैंग्वेज के डीन भी रहे हैं। वे गवर्निंग बॉडी ऑफ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, शिमला के नोमिनेटेड सदस्य भी हैं। संस्कृत में उनके योगदान के लिए उनको एमएचआरडी की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

पीयू के वीसी प्रो. अरुण ग्रोवर का कार्यकाल 22 जुलाई को खत्म हो रहा है। उनके रिटायर्ड होने से पहले 7 जुलाई को सिंडिकेट की बैठक है और 8 जुलाई को सीनेट बैठक होगी। इसके बाद बोर्ड ऑफ फाइनेंस की बैठक की जानी है।

बॉक्स
पीयू इतिहास में पहली बार दिया वीसी पद के लिए आवेदन
पंजाब यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार वीसी पद के लिए विज्ञापन दिया गया था। लाहौर में यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी। आजादी के बाद पीयू 1947 में स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में आई। वीसी पद की बेसिक पे 75 हजार मासिक है। 5 हजार स्पेशल अलाउंस है जो कि छठे पे कमीशन के अनुसार है। कैंपस में रिहायशी सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


बॉक्स
169 आवेदन पहुंचे
नए वीसी के लिए 30 अप्रैल, 2018 आवेदन की आखिरी तारीख थी। वीसी के पद के लिए 169 आवेदन आए हैं। आवेदन करने वालों में प्रो. टंकेश्वर, प्रो. एडीएन वाजपेयी, प्रो. एम अग्निहोत्री, प्रो. एसके मेहता, प्रो. रुपिंदर तिवारी, प्रो. मीनाक्षी मल्होत्रा, प्रो. आरके कोहली, प्रो. बीएस घुम्मन, प्रो. एसके तोमर, प्रो. एके भंडारी, प्रो. सुकेश शर्मा, प्रो. नवल किशोर और प्रो. आरके पुरी ने भी आवेदन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें