बीबीए की दूसरी काउंसलिंग आज से
- कॉलेज बदलने के लिए भी किया जा सकता है आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
बीबीए की दूसरी काउंसलिंग बुधवार से एसडी कॉलेज सेक्टर-32 में शुरू होगी। दो दिन तक चलने वाली काउंसलिंग में नॉन यूटी की 11 और यूटी पूल की 86 सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। अगर कोई विद्यार्थी अपना कॉलेज बदलना चाहता है तो इसके लिए भी वह काउंसलिंग के दौरान ही संपर्क कर सकता है।
19 जुलाई को सुबह 10 से 11:30 बजे तक नॉन यूटी की रिजर्व कैटेगरी के विद्यार्थियों को पहुंचना है। इसमें सात कॉलेजों में मात्र 11 सीटें खाली बची हैं। इसी प्रकार कॉलेज बदलने वाले स्टूडेंट को 11:30 से 12 बजे संपर्क करना होगा। 12 बजे से 1:30 बजे तक यूटी पूल की रिजर्व कैटेगरी की 86 सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। 20 जुलाई को सुबह 10 से 11 बजे तक कॉलेज बदलने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी।
बीकॉम की खाली हुई सीटों पर 24 से होंगे दाखिले
चंडीगढ़। जो छात्र पहली काउंसलिंग में बीकॉम में दाखिले से महरूम रह गए थे, उनके लिए दूसरे मौके का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 24 जुलाई से दूसरे दौर की काउंसलिंग शुरू होगी। पहले दिन यूटी पूल के बच्चों का एडमिशन होगा। जबकि दूसरे दिन नॉन यूटी और आरक्षित श्रेणी की सीटों पर दाखिला होगा।
एमसीए और एमएससी के लिए काउंसलिंग 27 से
चंडीगढ़। पीयू की तरफ से एमसीए और एमएससी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 27 जुलाई से दो अगस्त तक पहले दौर की काउंसलिंग होगी। एमएससी कंप्यूटर साइंस के लिए डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस में सभी श्रेणियों के लिए 27 जुलाई को काउंसलिंग होगी। जबकि एक अगस्त को एमसीए जनरल श्रेणी की काउंसलिंग पीयू सेंटर, मुक्तसर सेंटर और होशियारपुर सेंटर के लिए होगी। जबकि इन्हीं तीन सेंटरों में आरक्षित सीटों के लिए दो अगस्त को काउंसलिंग होगी। इस दौरान एनरोल हुए सभी छात्रों को अपने दस्तावेज साथ लाने होंगे।