फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-31 के श्री जगन्नाथ मंदिर से रविवार को भव्य रथयात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में भक्त जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना और कीर्तन के बाद भगवान को रथ में विराजमान कराया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने मौसी के घर गए। वहां से भगवान बहुडा यात्रा के दौरान तीन जुलाई को मंदिर में लौटेंगे। रथयात्रा के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। रथ का रस्सा खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। मंदिर कमेटी की ओर से भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद और एडिशनल सॉलिसीटर जनरन और विधि आयोग के सदस्य सत्यपाल जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मंदिर में विविध वाद्य यंत्रों की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया। रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन

मंदिर को संचालित करने वाली संस्था उत्कल सांस्कृतिक संघ के प्रधान डॉ. डीके साहू और महासचिव एसके नायक ने बताया कि रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर सेक्टर-29, 30, 20, 20-21, 34-33, 44/45 की डिवाइडिंग सड़क से होते हुए सेक्टर-45, 46 और 47 होते हुए मंदिर में संपन्न हुई। उत्कल सांस्कृतिक संघ के सांस्कृतिक सचिव अनिल मलिक ने बताया कि 26 जून से लेकर तीन जुलाई तक मंदिर में शाम को विविध धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें