फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनअवे कपल के बाद अब लिवइन रिलेशनशिप वाले जोडो ने ली हाईकोर्ट की शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लिव इन के जोड़ों ने सुरक्षा के लिए ली हाईकोर्ट की शरण
विज्ञापन

- प्रेमी युगल बता रहे जान को खतरा, सुरक्षा के लिए पहुंच रहे हाईकोर्ट
- जालंधर से जुड़ा एक मामला आया पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट मेें
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
लिव इन में रहने वाले अपनी जान को खतरा बता हाईकोर्ट में सुरक्षा की फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं। जालंधर से जुड़ा एक ऐसा ही मामला हाईकोर्ट पहुंचा है।
जालंधर के एक एक प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की मांग की है। हाईकोर्ट ने जालंधर (रूरल) के एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि इन दोनों को संभावित खतरे की जांच कर उचित कार्रवाई करें।
प्रेमी जोड़े में युवती पहले से ही विवाहित है और वह अपना घर छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही है। युवती ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि उसे अपने पति और परिजनों से जान का खतरा है। सुरक्षा की मांग को लेकर पहले दोनों ने पुलिस को रिप्रजेंटेशन भी दी थी, जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जस्टिस सुरिंदर गुप्ता ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादी पक्ष को 18 अगस्त के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। साथ ही एसएसपी जालंधर (रूरल) को इन दोनों को संभावित खतरे की जांच कर उन्हें उचित सुरक्षा देने के आदेश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें