फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्टेट आफिस ने मंदिर पर चलाया जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
एस्टेट आफिस ने शिव मंदिर पर चलाई जेसीबी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शहर के सबसे पुराने शिव मंदिर पर बुधवार को एस्टेट आफिस के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने कार्रवाई की। जहां सरकारी जमीन पर मंदिर प्रबंधक कमेटी ने भंडारा और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कमरे तैयार किए थे। नोटिस देने के बावजूद मंदिर कमेटी ने सरकारी जमीन से कब्जा नहीं छोड़ा। इसके बाद बुधवार को एस्टेट आफिस ने मंदिर पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

तहसीलदार अमरेंद्र सिंह की अगुवाई में दो जेसीबी और करीब 20 पुलिसकर्मियों की मदद से मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाया गया। मंदिर परिसर के करीब तीन कनाल सरकारी जमीन पर मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से अवैध निर्माण किया गया था। सरकारी जमीन पर शिव मंदिर का भी निर्माण किया था। एस्टेट आफिस ने जेसीबी की मदद से इस शिव मंदिर को भी गिरा दिया। इस दौरान मौके पर एरिया पार्षद व स्थानीय लोगों ने प्रशासन व एस्टेट आफिस की इस कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जमीन पर कब्जे को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। इसके बावजूद एस्टेट आफिस ने बिना नोटिस दिए कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें