फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जिलों के 1700 गांवों को जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के सात जिलों के 1700 गांवों को जल्द शुद्ध पेयजल मिलेगा। इसके लिए सूबे में 15 जल परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। रविवार को जल आपूर्ति मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने इन योजनाओं संबंधी विभागों की समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, जल संसाधन एवं स्थानीय सरकार संबंधी विभागों के अधिकारियों से तालमेल बनाकर परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि विभागों के बीच आपसी तालमेल से राज्य निवासियों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकती हैं। जिंपा ने इन विभागों के अधिकारियों को तालमेल के साथ काम करके प्रस्तावित योजनाओं को समय पर पूरा करने की हिदायतें दीं। उन्होंने कहा कि पंजाब के बहुत से इलाकों में कई योजनाएं दो विभागों में तालमेल की कमी के कारण लेट हो जाते हैं, जबकि आपसी तालमेल से ऐसे काम आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी तालमेल से काम किए जाएं, जिससे विभागों के तालमेल की कमी का खामियाजा लोगों को न भुगतना पड़े।
कैबिनेट मंत्री ने पंजाब में चल रहे 15 पीने योग्य नहरी पानी की आपूर्ति संबंधी प्रोजेक्टों के ढांचे को तुरंत पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों के करीब 1700 गांवों को इन प्रोजेक्टों द्वारा पीने योग्य नहरी पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें