जिला अदालत, पंचकूला की सीबीआई की विशेष कोर्ट से पेशी के बाद लौटते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : PKL OFFICE
मानेसर लैंड स्कैम और एजेएल प्लाट आवंटित मामले में मंगलवार को जिला अदालत, पंचकूला में सुनवाई होनी थी। इस कारण हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए। लेकिन कुछ वकीलों के कोर्ट नहीं पहुंचने के कारण मानेसर लैंड स्कैम मामले में आरोपों पर बहस नहीं हो सकी। वहीं, एजेएल मामले में सीबीआई ने बचाव पक्ष को मामले से संबंधित दस्तावेज दिए। कोर्ट ने दोनों केसों की सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तिथि निर्धारित की है।