फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में वीरवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वीरवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शहर का तापमान 40.9 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस मौसम में पहली बार सिटी का तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर पहुंचा है। शुक्रवार को पूरे दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। हालांकि, रात के समय मौसम बदलने केसाथ बूंदाबांदी होने से शहरवासियों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान रहा 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि शनिवार से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि पूरे हफ्ते तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

स्कूली बच्चे भी गर्मी से बेहाल
गर्मी के इस मौसम का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। एक तो बच्चे पहले ही गर्मी से बेहाल हैं। दूसरी ओर, स्कूलों की छुट्टी दोपहर 2 बजे के आसपास होती है। इस दौरान गर्मी का पारा सबसे अधिक रहता है। इसके चलते बच्चों को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


धूप का चश्मा लगाकर निकलें
गर्मी में जब भी घर से बाहर निकलें, आंखों पर धूप का चश्मा लगाकर निकलें, यह धूप से राहत और आंखों को ठंडक देगा। जो लोग एयर कंडीशनर या कूलर के सामने बैठ कर काम करते हैं, उन्हें एकदम ठंडे वातावरण से तेज धूप में नहीं निकलना चाहिए। क्योंकि इस सर्दी-गर्मी की वजह से भी लू लग सकती है ।

कॉटन क्लोथ्स का करें इस्तेमाल
धूप में निकलने से पहलें पूरे शरीर को किसी कपड़े से कवर कर लें और दोपहर में सड़कों पर या खुले मैदानों में न घूमें। यदि सड़कों पर पैदल जाना है तो छाता लेकर जाएं। यदि दोपहिया वाहन चलाना हो तो सिर पर हेलमेट या टोपी पहनें। गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए कान को कपड़े से ढंक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें