फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 17 के व्यापारी आज लगाएंगे नगर निगम कार्यालय के बाहर फड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 17 के व्यापारी बुधवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर फड़ियां लगाएंगे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी सेक्टर 17 के प्रधान नीरज बजाज ने बताया कि व्यापारियों ने सोमवार की शाम को सात से आठ बजे तक एक घंटा ब्लैक आउट किया था और मशाल जुलूस निकाला था। अब व्यापारी फड़ियां लगाएंगे। इस दौरान व्यापारी पकौड़े भी तलेंगे।
विज्ञापन

नीरज बजाज का कहना है कि सेक्टर 17 में नो वेंडिंग जोन होने के बाद भी वेंडरों को शिफ्ट नहीं किया गया है। इससे उनके व्यापार पर असर पड़ रहा है। नगर निगम ने व्यापारियों से वादा किया था कि 5 जनवरी को सेक्टर 17 से सभी वेंडरों को शिफ्ट कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ।
सेक्टर 17 के सौंदर्यीकरण पर भी नगर निगम और प्रशासन ने कुछ भी नहीं किया। इसलिए हम सभी व्यापारी आंदोलन के लिए सड़क पर उतरे हैं। सेक्टर 17 के व्यापारियों में जेपीएस कालरा, सुभाष कटारिया सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

नीरज बजाज का कहना है कि वे वेंडरों के खिलाफ नहीं है। व्यापारी चाहते हैं कि वेंडरों को जहां पर नगर निगम ने जगह अलाट किया है उन्हें वहां पर शिफ्ट किया जाए ताकि वे भी अपनी जीविका चला सकें। सेक्टर 17 का पुराना स्वरूप लौटाया जाना चाहिए ताकि शहर के लोग सेक्टर 17 में पूरे परिवार के साथ आएं। फड़ी मार्केट बन जाने के कारण लोग सेक्टर 17 में आने से कतराने लगे हैं। लोगों की कम आवाजाही के कारण व्यापारियों के बिजनेस पर काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें