चंडीगढ़। एनपीटीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट के आखिरी दिन वीरवार को पद्मश्री ओलंपियन दीपिका कुमारी टॉप 8 से बाहर हो गईं। वीरवार को 32 पुरुष व महिला खिलाड़ियाें में 12 लाख रुपये की इनामी राशि बांटी गई।
दूसरे दिन रिकर्व और कंपाउंड वर्ग में टॉप 8 रैंकिंग के लिए मुकाबले खेले गए। रिकर्व पुरुष वर्ग में ओलंपियन तरुणदीप रॉय पहले, युवा खिलाड़ी जगदीश चौधरी दूसरे और अर्जुन अवार्डी मंगल सिंह चांपिया तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, ओलंपियन अंतनुदास चौथे पायदान पर रहे। रिकर्व महिला वर्ग में ओलंपियन बोम्बिला देवी पहले, सिमरनदीप कौर दूसरे, मधु तीसरे और कोेमलिका को चौथे स्थान पर रहीं। कंपाउंड पुरुष वर्ग में अभिषेक वर्मा पहले, रजत चौहान दूसरे, सुनेंदू रॉय तीसरे और सुखमिंदर सिंह चौथे स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में पुरवषा शिंदे पहले, ज्योति दूसरे, प्रवीणा तीसरे और प्रिया चौथे स्थान पर रही।