फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को सुनने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने पांच जिलों के 34 बूथों पर आयोजित किया महासंवाद
विज्ञापन

पीएम मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत महासंवाद कार्यक्रम को सुनने के लिए उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीएम नरेंद्र मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत महासंवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा द्वारा सभी 5 जिलों के 34 मंडलों में इसका आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन्होंने देश भर में बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का प्रसारण इंटरनेट के माध्यम से एलईडी स्क्रीन लगाकर यूट्यूब पर देखा गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि शहर से लेकर गांवों तक पीएम नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए काफी उत्साह दिखा। कई जगहों पर पीएम को सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

पार्टी मीडिया इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि वीरवार को आयोजित महासंवाद कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने मंडल नंबर 8 के सेक्टर 37 में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पीएम को मोदी को सुना। उनके साथ स्थानीय पार्षद अरुण सूद, जिला अध्यक्ष रविकांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतपाल सेठी, जिला नंबर 3 के रामदरबार में चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, जिला अध्यक्ष देवी सिंह, पार्षद भरत कुमार, मंडल अध्यक्ष गुड्डी बंसल, वार्ड नं. 9 में प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक, मंडल अध्यक्ष संजीव ग्रोवर, वार्ड नं. 26 में मेयर राजेश कालिया, मंडल अध्यक्ष श्रवण मिश्रा, मंडल नं. 10 में टेनामेंट प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष जोगिन्द्र पाल और शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ केंद्र प्रमुख व सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मोदी को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें