फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पार्किंग के रेट आधे

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से पेड पार्किंग में आधे रेट
विज्ञापन

नगर निगम सदन की बैठक में लिया फैसला
कार के 10 और बाइक के 5 रुपये होंगे चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम ने वीरवार को शहर की सभी 25 पेड पार्किंगों व मल्टी लेवल पार्किंग की दरें कम कर दी हैं। ये दरें शुक्रवार से लागू होंगी। अब कार चालकों को 20 की जगह 10 रुपये और दो पहिया वाहन चालकों को 10 की जगह 5 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही घंटों के स्लैब को खत्म कर दिया गया है। पार्किंग की अवधि सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक होगी। टूरिस्ट बस से पार्किंग के 100 रुपये चार्ज किए जाएंगे।
पिछले सप्ताह पार्किंग स्थलों का संचालन कर रही कंपनी आर्या टोल इंफ्रा लिमिटेड सेे करार रद्द होने के बाद निगम सदन में वीरवार को पार्किंग स्थलों की वैकल्पिक व्यवस्था करने और नए सिरे से पार्किंग के संचालन का ठेका देने के संबंध में बैठक में एजेंडा लाया गया।
विज्ञापन

इससे पहले निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी ने 31 मार्च से पहले के लागू पुराने रेट को ही दोबारा लागू करने का प्रस्ताव पास कर दिया था। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि अब पार्किंग के लिए फिलहाल पास बनवाने का सिस्टम नहीं रखा जाएगा। अब तब तक नए पास नहीं बनाए जाएंगे, जब तक कोई नई कंपनी पार्किंग चलाने का ठेका नहीं ले लेती। तब तक मासिक पास धारक अपने वाहन निशुल्क खडे़ कर सकेंगे।
विज्ञापन


चार सौ कर्मचारी आउटसोर्स पर रखे जाएंगे
निगम ने 25 पेड पार्किंग चलाने के लिए 480 कर्मचारी आउटसोर्स पर रखने का निर्णय भी लिया है। इनके अलावा 55 सुपरवाइजर अलग से भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने कर्मचारी उपलब्ध करवाने वाली कंपनियों से भी आवेदन मांग लिए हैं। जब तक नए कर्मी नहीं आते तब तक पुरानी कंपनी द्वारा रखे गए कर्मी ही पार्किंगों का संचालन करते रहेंगे। आउटसोर्स पर कर्मचारी उपलब्ध करवाने वाली कंपनी को फाइनल करने के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में चीफ इंजीनियर, अकाउंट अफसर और ज्वाइंट कमिश्नर शामिल होंगे। जब तक नई व्यवस्था नहीं हो जाती निगम के जेई पार्किंग स्थलों के संचालन की निगरानी करेंगे व पार्किंग शुल्क से जमा होने वाली राशि निगम के खाते में जमा कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें