सब विभाग मैनपावर का डाटा करें अपडेट: मनदीप बराड़
आज शाम तक डाटा अपलोड नहीं होने पर जारी होगा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एडिशनल चीफ इलेक्ट्रॉल ऑफिसर चंडीगढ़ मनदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में चंडीगढ़ लोकसभा के सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी विभागों के अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि उनके पास मौजूद मैन पावर का पूरा डाटा कल शाम तक सॉफ्टवेयर पर अपडेट करें। यदि कोई भी विभाग डाटा समय पर अपडेट नहीं कर पाता है तो उसे रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट के तहत शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा।
इस दौरान बैठक में बताया गया कि चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सभी के लिए ट्रेनिंग सेशन चलाया जाएगा। इसमें हर किसी को मौजूद रहना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही स्वीप के तहत मतदाताओं को रजिस्ट्रेशन कराने और अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का काम चल रहा है। वोटर की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 भी चलाया है। इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके मतदाता चुनाव संबंधित जानकारी और अपनी समस्या को बता उसका हल पा सकेंगे।