फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरिटेज फर्नीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में 80 लाख में शहर के
विज्ञापन

हेरिटेज फर्नीचरों की नीलामी

-पहली बार देश में चंडीगढ़ हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी
- चंडीगढ़ प्रशासन के तमाम प्रयास धरे के धरे रह गए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के तमाम प्रयास के बावजूद चंडीगढ़ हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी वीरवार को मुंबई में हुई। फ्रेंच आर्किटेक्ट पियरे जेनरे की ओर से डिजाइन किए गए सोफा सेट, फर्नीचर सहित तीन आइटम पहली बार मुंबई में 80 लाख में नीलाम हो गए। हालांकि, चंडीगढ़ प्रशासन ने मुंबई प्रशासन को पत्र लिखकर ऑक्शन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। इसके बावजूद नीलामी हो गई।
विदेशों के बाद अब देश में हो रही ऑक्शन से यह बात साबित हो गई कि पियरे जेनरे के चंडीगढ़ में दिए गए योगदान की चंडीगढ़ प्रशासन को कोई फिक्र नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो फर्नीचर मुंबई में नीलाम किए गए, वे किसी समय में पंजाब यूनिवर्सिटी सहित प्रशासन के ही कई अन्य विभागों की शान हुआ करते थे।
विज्ञापन

गैरकानूनी तरीके से चंडीगढ़ से अन्य जगहों में भेजे जा रहे फर्नीचर की शिकायत इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक को की जा चुकी है। इस शिकायत में चंडीगढ़ से फर्नीचर को अवैध तरीके से विदेशों के साथ देश के अन्य जगहों तक भेजने की अधिक संभावना जताई गई है। इसमें मुंबई में वीरवार को एक सोफा सेट, 2 कुर्सी और एक लकड़ी की अलमारी 80 लाख में नीलाम हुई। हालांकि, चंडीगढ़ प्रशासन ने मुंबई प्रशासन को दो दिन पूर्व ही पत्र लिखकर ऑक्शन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन मुंबई प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से गठित हेरिटेज कमेटी भी ऑक्शन रुकवाने में सफल नहीं हो पा रही है। इसके साथ न इसकी जानकारी हासिल की जा सकी कि किस डिपार्टमेंट से कितना फर्नीचर विदेशों में पहुंच गया। हालांकि, कुछ मामलों में चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारियां भी की थीं, लेकिन मुंबई, पेरिस और यूएसए सहित कई देशों में पियरे जेनरे के डिजाइन किए गए फर्नीचर्स की ऑक्शन लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें