फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

rcf

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सी-1 में है आरसीएफ
विज्ञापन


रेल कोच फैक्टरी ने जीती हॉकी चैंपियनशिप
मुंबई में 76वीं ऑल इंडिया रेलवे चैंपियनशिप का आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला ने मुंबई में आयोजित 76वीं ऑल इंडिया रेलवे हॉकी चैंपियनशिप पुरुष वर्ग अपने नाम कर ली। फाइनल में उसने सेंट्रल रेलवे मुंबई की टीम को 3-0 से हराया। टीम के वापस आने पर आरसीएफ के महाप्रबंधक रतन लाल ने उनका सम्मान किया।
चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में आरसीएफ ने साउथ इस्टर्न रेलवे कोलकाता को 2-1 से हराया। सेमिफाइनल में टीम का मुकाबला वेस्टर्न रेलवे मुंबई से हुआ। इसमें आरसीएफ की टीम 4-2 से विजेता रही। मैच में दीपक ने दो, संदीप और प्रदीप ने एक-एक गोल किया। फाइनल में आरसीएफ की टीम सेंट्रल रेलवे मुंबई को 3-0 से हराकर चैंपियन बनी। फाइनल में अजमेर सिंह, प्रदीप और कप्तान गुरप्रीत ने एक-एक गोल किया। आरसीएफ की टीम का यह पिछले चार वर्षों में लगातार चौथा प्रवेश था। पिछले साल आरसीएफ की टीम उप विजेता रही थी। समस्त चैंपियनशिप में आरसीएफ की टीम ने सबसे ज्यादा 37 गोल किए। प्रदीप ने कुल आठ और अजमेर सिंह ने सात गोल किए। इससे पहले आर सीएफ की टीम ने झांसी में करवाई गई चैंपियनशिप की लीग स्टेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

मुंबई में इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर आर सी एफ की टीम के 9 खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की हॉकी टीम में जगह दी गई है। यह टीम 15 मार्च से लखनऊ में होने वाली सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। आरसीएफ टीम के कोच दविंदर सिंह को एक बार फिर रेलवे हॉकी टीम का कोच बनाया गया है।
विज्ञापन

टीम का स्वागत करने वालों में आरसीएफ के महाप्रबंधक रतन लाल, खेल संघ के अध्यक्ष सीएम जिंदल प्रमुख वित्त सलाहकार, खेल संघ के पदाधिकारी, राम कुमार ध्यानचंद अवार्डी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें