फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली-भाजपा गठबंधन ने राज्यपाल से की स्पीकर की? शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली-भाजपा ने राज्यपाल से की स्पीकर की शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अकाली-भाजपा के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को शिअद प्रधान सुखबीर बादल के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर से मिला। उन्होंने राज्यपाल से विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह के व्यवहार को लेकर शिकायत की। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे इस मामले में कांग्रेस सरकार के समक्ष नाराजगी जताएं।
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने राज्यपाल को बताया कि पंजाब विधानसभा के इतिहास में कभी भी विरोधी पक्ष के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सिख विधायकों की पगड़ियों को उछाला गया। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि यह पहला सत्र था और स्पीकर ने 38 सदस्यों को नेम किया और उन्हें सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। इससे पहले पंजाब विधानसभा में कभी ऐसी घटना नहीं हुई। भाजपा नेता सोम प्रकाश ने कहा कि स्पीकर विपक्षी दलों के सदस्यों पर कार्यवाही करने के लिए पहले से मन बनाए हुए थे और सदन के अंदर ऐसी हिंसा के लिए लगातार माहौल बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें