फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला ट्रेन रूट की बढ़ेगी सुरक्षा: लगेंगे 160 सीसीटीवी कैमरे, अंतिम चरण में काम

Thu, 30 Jul 2026 09:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कालका

सार


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। सोलन रेलवे स्टेशन पर कैमरे लगाने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलखंड पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रेलवे 16 मध्यवर्ती स्टेशनों पर करीब 160 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। कालका और शिमला रेलवे स्टेशन पहले से सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से लैस हैं, जबकि अब दोनों स्टेशनों के बीच पड़ने वाले स्टेशनों पर यह सुविधा विकसित की जा रही है। परियोजना का कार्य रेलटेल कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


रेलवे की योजना के तहत स्टेशन के आकार और आवश्यकता के अनुसार औसतन 10 कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, टिकट क्षेत्र और स्टेशन परिसर की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। इससे चोरी, संदिग्ध गतिविधियों और अन्य सुरक्षा संबंधी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। आधुनिक तकनीक से लैस कैमरे बेहतर गुणवत्ता की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराएंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। सोलन रेलवे स्टेशन पर कैमरे लगाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि धर्मपुर स्टेशन पर कार्य अंतिम चरण में है। सभी स्टेशनों पर कैमरे स्थापित होने के बाद पूरे कालका-शिमला रेलखंड की सुरक्षा निगरानी पहले से अधिक मजबूत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें