फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट-2...आईटी के 16 और फार्मा के 41 प्लॉटों की जल्द होगी ऑक्शन

सार

पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट-2 (बरवाला) में आईटी और फार्मा सेक्टर के लिए बड़े प्लॉटों की ऑक्शन जल्द होगी। अक्तूबर में सात प्लॉट धारकों को मालिकाना हक मिलेगा। इससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावना बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्तूबर में सात प्लॉट धारकों को मिलेगा मालिकाना हक, आरएल मिलने के बाद 15 फीसदी पैसे जमा कराने होंगे
विज्ञापन

-आने वाले समय में आईटी के 16 और फार्मा के 41 बड़े प्लॉटों की होगी ऑक्शन..........
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट-2 (बरवाला) में विकसित किया जा रहा है। इसे फार्मा हब और आईटी क्लस्टर के तौर पर विकसित किया जाएगा। जल्द ही आईटी के 16 और फार्मा के 41 प्लॉटों की ऑक्शन होगी। अगले माह अक्तूबर में हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) सात प्लॉट धारकों को मालिकाना हक देगा। प्लॉट के ई-ऑक्शन के बाद 10 फीसदी रकम प्लॉट मालिकों ने जमा करा दिए थे। अब प्लॉट मालिकों को रेगुलर अलॉटमेंट ऑफ लेटर (आरएल) मिलने के बाद 15 फीसदी पैसे जमा कराने होंगे।

16 और फार्मा के 41 प्लॉटों
आईटी के 16 प्लॉटो में 1200 स्क्वायर मीटर के तीन, 8000 स्क्वायर मीटर के सात, तीन एकड़ के एक, 1800 स्क्वायर मीटर के 24 प्लॉट शामिल हैं। 50 एकड़ में फार्मा से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों के लिए अलग से पंचकूला एक्सटेंशन-2 में कलस्टर बनाया गया है। इनमें 4050 स्क्वायर मीटर के 16, 2640 स्क्वायर मीटर के 4, 1800 स्क्वायर मीटर के 20, और 1012.5 का प्लॉट शामिल हैं। फिलहाल मेडिकल से जुड़ा कारोबार हिमाचल प्रदेश के बद्दी की औद्योगिक इकाइयों के बूते पर चल रहा है। अगर यहां पर ज्यादा से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां लगाई जाएंगी तो उनके सफल होने की संभावना भी काफी ज्यादा है।
विज्ञापन


पांच ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के लिए प्लॉट भी काटे जाएंगे
यमुनानगर रोड पर पंचकूला एक्सटेंशन-2 के सेक्टर-10/11 में हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन हाउसिंग सोसाइटी की प्लॉटिंग की तैयारी कर रहा है। औद्योगिक प्लॉटों की नीलामी के बाद यहां पांच ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के लिए प्लॉट कटेंगे। अभी इन ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों का रेट विभाग ने निर्धारित नहीं किया है, लेकिन इसका रेट कॉमर्शियल से ज्यादा होगा। इसे मास्टर प्लान में पहले से रखा गया है।
विज्ञापन


कोट
पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट-2 (बरवाला) सात प्लॉट मालिकों को मालिकाना हक मिलेगा। आने वाले समय में आईटी और फार्मा के बड़े प्लॉटों के लिए ऑक्शन होगी। -सौरभ, एडिशनल जीएम व स्टेट ऑफिसर, बरवाला हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें