फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 2017 से अब तक 16.29 लाख लोगों को दिया रोजगार : चन्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के प्रमुख कार्यक्रम घर-घर रोजगार और कारोबार मिशन के तहत रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग ने 1 अप्रैल, 2017 से अब तक 16.29 लाख नौकरियां प्रदान की हैं, जिनमें सरकारी विभागों में 58508 और निजी क्षेत्र में 5.69 लाख नौकरियां शामिल हैं। इसके अलावा 9.97 लाख नौजवानों को स्व: रोजगार और 4299 को फौज और पुलिस फोर्स में रोजगार दिया गया है।
विज्ञापन

रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जून-जुलाई, 2021 में करवाए जा रहे 7वें राज्यस्तरीय मेगा रोजगार मेलेे के लिए निजी क्षेत्र से संबंधित 2.67 लाख पद तैयार किए गए हैं बशर्ते कोविड की स्थिति में सुधार हो जाए।
उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिमंडल ने 61336 पदों को मंजूरी देने के साथ-साथ 1 लाख नौजवानों को सरकारी क्षेत्र में नौकरियां प्रदान करने के लिए 14 अक्तूबर, 2020 को एक रोजगार योजना को मंजूरी दी थी। इसके अलावा 1 अप्रैल 2020 से अब तक विभिन्न विभागों की तरफ से 7889 नियुक्तियों के साथ लगभग 31813 पदों संबंधी विज्ञापन दिए जा चुके हैं या भर्ती प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें