पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के 159 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसमें से 107 मामले पंचकूला के हैं। वहीं, कोरोना से अब तक 156 मरीजों की मौत हो चुकी है और रिकवरी रेट भी 90.61 फीसदी पर आ चुका है।
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अमरावती एनक्लेव में तीन, बीड़ घग्गर में दो, चंडीमंदिर में दो, आईटीबीपी में चार, कालका में एक, खेतपराली में एक, कीरतपुर में एक, मानकटबरा में एक, एमडीसी-4 में एक, एमडीसी-5 में छह, नाडा में दो, पिंजौर में पांच, पावर कॉलोनी में एक, रायपुररानी में दो, सेक्टर-10 में दो, सेक्टर-11 में एक, सेक्टर-12 में तीन, सेक्टर-12 ए में पांच, सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-16 में एक, सेक्टर-17 में दो, सेक्टर-19 में तीन, सेक्टर-2 में एक, सेक्टर-20 में 12, सेक्टर-21 में पांच, सेक्टर-23 में एक, सेक्टर-24 में एक, सेक्टर-25 में चार, सेक्टर-26 में तीन, सेक्टर-27 में तीन, सेक्टर-28 में तीन, सेक्टर-31 में एक, सेक्टर-4 में तीन, सेक्टर-4 में तीन, सेक्टर-6 में तीन, सेक्टर-7 में दो, सेक्टर-8 में सात, सेक्टर-9 में सात कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।
अब तक 227991 के लिए सैंपल
जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला में अब तक कुल 227991 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक 19049 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 14053 पॉजिटिव मामले शामिल हैं। वहीं, अब तक 12713 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के 1184 मामले बचे हैं।