फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर को दिया लकी ड्रा में नाम आने और फ्री ट्रैवल पैकेज का झांसा, फिर ठग लिए 70 हजार

Thu, 11 Jul 2019 08:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा ह्यूमन राइट्स कमीशन के इंस्पेक्टर से 70 हजार रुपये की ठगी का एक मामला सामने आया है। हरियाणा पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर कार्यरत सेक्टर-11 निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह हरियाणा मानवाधिकार आयोग चंडीगढ़ में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


दिसंबर 2017 में वह सेक्टर-14 पचंकूला के पेट्रोल पंप पर स्कूटर में तेल भरवाने गए थे। वहां एक व्यक्ति आवाजाही करने वाले लोगों से फोन नंबर लेने सहित उन्हें कंपनी की तरफ से एक लक्की ड्रा निकलने की जानकारी दे रहा था। उसने इंस्पेक्टर विजय से भी उनका फोन नंबर व अन्य जानकारियां ली।

जनवरी 2018 से झांसा देने लगे आरोपी
जनवरी 2018 में इंस्पेक्टर विजय को एक व्यक्ति ने जुकासो कंपनी का कर्मचारी बनकर कॉल की। उसने इंस्पेक्टर विजय का नाम लकी ड्रा में आने और उनका इनाम निकलने की जानकारी दी। उन्हें बताया कि वह सपरिवार हिमाचल स्थित कंपनी के होटल में नि:शुल्क ठहर सकते हैं। इनामी राशि के लिए इंस्पेक्टर को 5 जनवरी 2018 को परिवार समेत सेक्टर-9 के एक होटल में आने को कहा।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सपरिवार होटल पहुंचे तो उन्हें नीलम नाम की महिला समेत कई अन्य पुरुष और महिलाएं मिली। सभी ने स्वयं को कंपनी कर्मचारी बताया। होटल में कई अन्य परिवार भी मौजूद थे। नीलम ने इंस्पेक्टर विजय को बताया कि उसके रिश्तेदार भी हिमाचल पुलिस में अधिकारी हैं। विजय के इनाम के बारे में पूछने पर महिला ने उन्हें विभिन्न स्कीम बताई।

आरोपी ने इंस्पेक्टर को कंपनी की मेंबरशिप और एक ऑफर पर 70 हजार रुपये में 5 साल की सदस्यता पर हर साल देश-विदेश में पांच दिन तक फ्री में घूमने का मौका मिलने की बात कही। कम रेट पर होटल में ठहर सकने की जानकारी भी दी। लेकिन इंस्पेक्टर के सदस्यता को तैयार नहीं होने पर ठग महिला ने इंस्पेक्टर व उनके परिवार को 2 फ्री टूअर का लालच दिया।

इस बार इंस्पेक्टर विजय ठग महिला के झांसे में फंस गए और उसे 40 हजार रुपये नगद और 30 हजार रुपये कार्ड द्वारा दे बैठे। इसके बाद जून महीने में इंस्पेक्टर विजय के बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां हुई। उन्होंने परिवार के हिमाचल घूमने का प्लान बनाने पर नीलम को फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला।

कंपनी के भेजे कागजात पर फोन नंबर मिलाए तो कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने विजय को बताया कि उनकी व्हाइट सेशन की मेंबरशिप है और वह गर्मी की छुट्टियों पर लागू नहीं है। फिर विजय से टाल मटोल शुरू कर दी गई। कई बार फोन करने पर भी इंस्पेक्टर को कोई जवाब नहीं दिया गया। शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें